
जैन समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान 8 जून को
हापुड, सीमन /सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन मिलन हापुड की एक बैठक मिलन के महामंत्री सुशील जैन के आवास पर मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक मे सर्वसम्मति से मिलन की वर्तमान समिति का कार्यकाल एक वर्ष बढाया गया। निर्णय लिया गया कि मास के दूसरे रविवार को क्रमश: नगर के चारो जैन मंदिरो पर मासिक मिलन तथा एक माह घरो पर जैन मिलन की बैठक आयोजित होगी। आगामी 8 जून रविवार को सायंकाल 7 बजे से समोशरण दिगम्बर जैन मंदिर शकंर गंज पर मासिक जैन मिलन का आयोजन होगा जिसमे इस वर्ष हाईस्कूल और इन्टर मीडिएट यूपी बोर्ड तथा सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओ मे 80 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले जैन छात्र- छात्राओ को सम्मानित किया जाएगा, इसके लिए जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार (सेवानिवृत्त वाणिज्य प्रवक्ता, एस एस वी इंटर कालेज) को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया। ऐसे सभी जैन समाज के छात्र छात्राए सुरेश चन्द जैन को अपनी अंक तालिका की छाया प्रति जमा कर दें।मिलन के सदस्यो की संख्या भी बढाने का निर्णय हुआ। मार्च मास मे जैन मिलन का क्षेत्रीय सम्मेलन हापुड मे आयोजित कराने का भी निर्णय हुआ। बैठक मे जैन मिलन के संरक्षक सुधीर जैन, अनिल जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन तथा भुवन जैन, मंत्री राजीव जैन (एडवांटेज कम्पनी)वाले,कोषाध्यक्ष डाoअनिल जैन, राजीव जैन आलू वाले आदि उपस्थित हुए।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065



























