मंडी शुल्क चोरी करने के मामले में व्यापारी पर लगा दो लाख से अधिक का जुर्माना










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के एक व्यापारी पर मंडी शुल्क चोरी करने के मामले में 2,21,402 रुपए का जुर्माना लगा है। कृषि उत्पादन मंडी समिति हापुड़ द्वारा यह जुर्माना लगाया गया है। बड़ी मात्रा में चावल की जमाखोरी करने के मामले में जुर्माना लगाया गया है।
ज्ञात हो कि 27 जनवरी को गांव सपनावत स्थित एक मकान में खाद्यान्न की जमाखोरी की शिकायत एसडीएम को मिली थी। कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि यह सरकारी राशन है। एसडीएम धौलाना दिग्विजय सिंह के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक प्रीति सिरोही पुलिस बल के साथ गांव सपनावत पहुंची और मकान में छापा मारा जहां जांच के दौरान 594 क्विंटल चावल मिला। हालांकि इस चावल का सरकारी खाद्यान्न से कोई लेना देना नहीं है। 1,108 कट्टों में भरे 594 क्विंटल चावल की जांच जब विभाग ने की तो पता चला कि बालाजी मैसर्स के संचालक अनुज गुप्ता निवासी धौलाना ने मंडी शुल्क चोरी किया है जिसके बाद कृषि उत्पादन मंडी समिति हापुड़ ने 2,21,402 रुपए का जुर्माना लगाया।

SPECIAL OFFER: BRIDAL MAKEUP पैकेज की शुरुआत मात्र 10 हजार रुपए से: 8923868646








Related Posts

पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेने वाले एसएसवी पीजी कॉलेज के कैडेट्स को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने सोमवार को सम्मानित किया। 38…

Read more

किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में 14…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित

पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित

किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी

सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी

अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

50 पैसे प्रति किलो बिक रही बंद गोभी से किसान परेशान

50 पैसे प्रति किलो बिक रही बंद गोभी से किसान परेशान

हापुड़: मजीदपुरा की गली नंबर-6 में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान

हापुड़: मजीदपुरा की गली नंबर-6 में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान
error: Content is protected !!