आबादी में मोबाइल टावर लगाने पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला चंद्रलोक कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने एसडीएम हापुड़ दिग्विजय सिंह को सोमवार को एक ज्ञापन सौंपा और मांग की कि क्षेत्र में यह टावर अवैध रूप से लगाया जा रहा है जिसकी तरंगों से लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। टावर के खिलाफ स्थानीय लोगों ने एक ज्ञापन भी सौंपा। स्थानीय लोगों ने कहा कि रात के समय चोरी-छिपे टावर निर्माण का कार्य चल रहा है जिसे रोका जाए। इस दौरान अनिल राव, रवि भाटी, सियानंद त्यागी, मनु त्यागी, यशवीर सिंह, महेंद्र त्यागी, अमरेश त्यागी आदि उपस्थित रहे।

























