हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की एक समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को हापुड़ सदर एसडीम दिग्विजय सिंह को एक ज्ञापन सौंपा और राजस्थान में पानी को लेकर हुई छात्र की हत्या पर कड़ा आक्रोश जताया. पदाधिकारियों का कहना है कि मामले में मेघवाल हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की जाए. परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए. घटना के आरोपियों को जल्द से जल्द व कड़ी से कड़ी सजा दी जाए आदि.
समिति के कई पदाधिकारी ज्ञापन लेकर पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान विकास दयाल, लोकेश अकेला, कैलाश हल्द्वानी, अनुराग कुमार, पंकज सागर आदि उपस्थित रहे.























