👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के पदाधिकारी व सदस्य नई कचहरी के निर्माण के लिए फंड रिलीज कराने हेतु गुरुवार को स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बार के पदाधिकारियों ने मांग की कि जल्द ही नई कचहरी के निर्माण के लिए फंड रिलीज किया जाए जिससे आधुनिक कचहरी का निर्माण हो। इस अवसर पर अध्यक्ष हाजी ऐनुलहक एडवोकेट, सचिव नरेंद्र शर्मा एडवोकेट, अंकुर शर्मा एडवोकेट, दिनेश कुमार एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























