हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के द्वारा ज़िला अधिकारी के नाम हापुड़ तहसीलदार को बुधवार को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमे 27 मई को रिलीज़ हो रही एक फ़िल्म पर हिंदू आस्था को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया गया है.
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने कहा कि फिल्म में दर्शाए गए कुछ एपिसोड हिंदू संस्कृति को ठेस पहुँचाने वाले हैं. इसी के संबंध में हापुड़ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया कि इस फ़िल्म को रिलीज़ होने से रोका जाए. फ़िल्म के रिलीज़ होने के साथ हिन्दू आस्थाओं को व हिंदू धर्म को ठेस पहुँचेगी. ज्ञापन देने वालों में संदीप खारी, ज़िला अध्यक्ष रितिक त्यागी, मोन्टी त्यागी, आकाश शर्मा, दीपांशु मित्तल, विशाल त्यागी, ध्रुव अग्रवाल, अनमोल त्यागी, हर्ष कुमार, जतिन त्यागी, कौशल सैनी, नमन गोयल, शिवम शर्मा, दीपांशु वर्मा, विशाल शर्मा, रोनक त्यागी आदी उपस्थित रहे.
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922































