👁 0 views Views
हापुड़ के वार्डों में कितना विकास हुआ है यह जानने के लिए EHAPUR NEWS की टीम लगातार क्षेत्र में जाकर लोगों से बात कर रही है. इसी क्रम में वार्ड नंबर 33 में पहुंची टीम ने क्षेत्र में किए गए विकास के बारे में पूछा तो सभासद अंसार ने बेहद चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया है. क्षेत्र में सोलर लाइट है तो लगी है लेकिन वह जलती नहीं, क्षेत्र में अव्यवस्थाओं का जबरदस्त बोलबाला है.
सभासद को लेकर जब वार्ड 33 के मोहल्ला निवाजीपुरा, मोती कॉलोनी, जामिया नगर, इंदरगढ़ी (आंशिक) में सवाल किया तो लोगों ने नाराजगी जाहिर की.
ई हापुड़ न्यूज़ की टीम जल्द ही आपके क्षेत्र में पहुंचेगी और क्षेत्र में कितना विकास हुआ है इस सवाल का जवाब आप से पूछेगी.
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209

































