👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/सूवि (ehapurnews.com): राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार की सदस्य चंद्रमुखी देवी 4अक्टूबर की प्रातः 10:30 विकास भवन हापुड़ के सभागार में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं, जागरूकता शिविर तथा जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ महिलाओं के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक एवं महिला जनसुनवाई करेंगी।



























