स्वच्छता जागरुकता अभियान पर मेगा शिविर का आयोजन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): श्री रविन्द्र कुमार प्रथम जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की अध्यक्षता में महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस दिनांक 02 अक्टूबर, 2023 से 08 अक्टूबर, 2023 तक साप्ताहिक स्वच्छता जागरुकता अभियान को सफल बनाये जाने हेतु श्रीमती छाया शर्मा, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देख-रेख में Sarswati Institute of Medical Science अनवरपुर, दिल्ली रोड, हापुड़ में मेगा स्वच्छता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में Sarswati Institute of Medical Science के छात्र- छात्राओं व समस्त स्टाफ द्वारा प्रतिभाग लिया गया। श्रीमती छाया शर्मा अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ द्वारा शिविर का शुभारंभ दीप प्रजवलन कर किया गया। श्रीमती छाया शर्मा अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा मेगा स्वच्छता जागरुकता शिविर की शुरुआत गांधी जी के स्लेगन “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत” से करते हुए सभी से स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाये जाने एवं धुम्रपान, एल्कोहल के दुष्परिणामों एवं साइबर अपराधों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि गांधी जयंती के अवसर पर दिनांक 02.10.2023 से 08.10.2023 तक स्वच्छकता जागरुकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में श्री सुनील कुमार मुख्य चिकित्साधिकारी, हापुड़ द्वारा ड्रग्स, एल्कोहल, तम्बाकू आदि के सेवन से बचाव के बारे में जागरुक किया गया एवं ड्रग्स, एल्कोहल व तम्बाकू आदि से होने वाले रोगों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। डॉक्टर प्रेरणा श्रीवास्तव द्वारा धुम्रपान, एल्कोहल आदि के बारे में बताते हुए इनसे मानव शरीर को होने वाली बीमारियों के बारे में जागरुक किया गया एवं इससे समाज में होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए इससे बचाव के बारे में भी जागरुक किया गया। श्री राजवीर कुमार सिंह, प्रधानाचार्य विवेकानन्द लॉ कॉलेज, हापुड़ द्वारा ड्रम्स, एल्कोहल तम्बाकू आदि से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए ड्रग्स, एल्कोहल व तम्बाकू आदि के उपयोग को रोकने हेतु निषेधात्मक अभिनियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा आई. टी. एक्ट, 2000 व टेक्नोलॉजी के मिसयूज के बारे में भी जागरूक किया गया। साइबर क्राइम विभाग से दीपक कुमार द्वारा साइबर क्राइम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उससे बचाव के कारणों को बताते हुए हेल्पलाईन नं० 1930 व Cybercrime.gov.in की जानकारी दी गयी।
उक्त कार्यक्रम का संचालन प्राची चौहान द्वारा किया गया एवं उक्त कार्यक्रम में Sarswati Institute of Medical Science, दिल्ली रोड हापुड़ की तरफ से प्रधानाचार्य डॉ० विनय अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य डॉ० सौरभ गोयल, डॉ० क्रीति वर्षनेय, रितिक तिवारी व अन्य स्टाफ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की तरफ से अंकित कुमार, मुन्तियाज अली, इन्द्रजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:


































