
जिला पर्यावरण व वृक्षारोपण समिति की बैठक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जिला पर्यावरण/वृक्षारोपण समिति/और जिला गंगा समिति की बैठक मंगलवार की अपराह्न 12:30 बजे ’कलेक्ट्रेट सभागार’ में श्रीमती कविता मीना, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में श्रुति शर्मा मुख्य विकास अधिकारी, गौतम सिंह प्रभागीय वनाधिकारी, अनवर शेख जिला विकास अधिकारी, विरेन्द्र कुमार अपर सांख्यिकी अधिकारी, शिव बिहारी शुक्ला जिला पंचायती राज अधिकारी, विपुल कुमार प्रतिनिधि, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हापुड़, पर्यावरणविद भारत भूषण, लोक भारती तथा जनपद के समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला वृक्षारोपण समिति के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे वृक्षारोपण वर्ष 2026-27 में कराएं जाने वाले वृक्षारोपण हेतु आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत भूमि चिन्हांकन तथा अग्रिम मृदा कार्य (गड्ढा खुदान) पूर्ण करते हुये उसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में प्रेषित करना सुनिश्चित करें। समिति अध्यक्ष द्वारा समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया कि जनपद में विशिष्ट वन की स्थापना की जानी है। समिति अध्यक्ष द्वारा वृक्षारोपण 2026-27 हेतु वृक्षारोपण कार्य-योजना निर्धारित प्रारूप में बना कर शीघ्र प्रेषित करने को निर्देशित किया गया।
जिला पर्यावरण समिति हापुड़ के अंतर्गत सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अपने कार्य स्थल में लू एवं हीट प्रकोप से सम्बन्धित सभी सुविधा व्यवस्था स्थापित करें। साथ ही पशु पक्षियों को भी ध्यान में रखते हुए जगह जगह नांद/ हौदे बनाकर उनमें पानी भरना सुनिश्चित करें। समिति अध्यक्ष द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद स्थित पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु जनपद में प्लास्टिक वेस्ट का मैनेजमेंट, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के अनुरूप करें। कूड़ा कचरा एवं विशेष रूप से बायोमेडिकल वेस्ट को जनपद में इधर-उधर ना डालें।
जिला गंगा समिति के अंतर्गत समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे किसी भी प्रकार के प्रदूषित पानी को हापुड़ में बहने वाली नदियों में बिना ट्रीटमेंट के प्रवाहित न होने दें।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























