पीवीवीएनएल बुलंदशहर के चीफ इंजीनियर व उद्यमियों की बैठक










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आई आई ए धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन शांतनु सिंघल की अध्यक्षता में आई आई ए सोसाइटी भवन धीरखेडा पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे पश्चिमांचल विदयुत वितरण निगम लिमिटेड, बुलन्दशहर के चीफ इंजीनियर अनिल कुमार जायसवाल को आमंत्रित किया गया। इसके साथ ही विदयुत विभाग हापुड के अधिशासी अभियन्ता रमेश कृष्णानी, उपखण्ड अधिकारी उमाकान्त शर्मा तथा अन्य विद्युत अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। बैठक में CEC मेम्बर अशोक छारिया ने धीरखेडा इंडस्ट्रीयल एरिया, मोदीनगर रोड तथा हापुड़ के उद्यमियों को विदयुत विभाग की तरफ से होने वाली परेशानियों को चीफ इंजीनियर के समक्ष रखा।
बोर्ड मेम्बर नीरज गुप्ता ने बताया कि किस प्रकार उद्यमी के नए कनेक्शन लेने पर उद्यमी के द्वारा एस्टीमेट की धनराशि विदयुत विभाग को जमा कराने के बाद भी उद्यमी के यहां नया कनेक्शन नहीं लगाया जाता है, उद्यमी जब इस विषय में विद्युत विभाग के अधिकारियों से कोई पूछताछ करता है तो विभाग द्वारा कोई कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दिया जाता है एवं सामान न होने का बहाना बना दिया जाता है।
राजेंद्र गुप्ता, सचिव पवन शर्मा ने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा धीरखेडा इंडस्ट्रीयल एरिया में बिजली के खंभों और तारों की मरम्मत का कार्य सही प्रकार से तथा समय पर नहीं किया जाता है जिससे इंडस्ट्रीयल एरिया, धीरखेड़ा में 8-10 बार विदयुत आपूर्ति बाधित होती है इसके कारण उद्योगों की उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है।
सचिव पवन शर्मा ने बताया कि मोदीनगर रोड पर बिजली घर के पास स्थित उद्योगों की विद्युत आपूर्ति के लिए फीडर लाइन बिजली घर के पास ना देकर 14 किलोमीटर दूर दी गई है। इतनी लंबी दूरी की लाइन में आए दिन कोई ना कोई समस्या होती रहती है जिसकी वजह से इस लाइन पर 10 से 15 बार शट डाउन लिया जाता है इसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तथा उद्योगों पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है।
चेयरमैन शांतनु सिंघल ने बताया कि खराब मीटरों को विदयुत विभाग के द्वारा कैसे महीने तक नहीं बदला जाता है। यह खराब मीटर उपभोक्ता का गलत बिल जारी करता है जिससे उद्यमी को आर्थिक और मानसिक समस्या का सामना करना पड़ता है। विदयुत विभाग हापुड के पास थ्री फेज़ मीटर और सिंगल फेज़ मीटर की भारी मात्रा में कमी है इसके साथ ही श्री पवन शर्मा ने बताया कि सीए क्यू एम ने 1 अक्टूबर से फैक्ट्री में डीजल जनरेटर पर प्रतिबन्ध लगा दिया है ऐसे में यदि उद्योग को निर्बाध विदयुत आपूर्ति नहीं मिलेगी तो उद्योग का संचालन सही तरह से नहीं हो पाएगा और उद्योग बंद होने की कगार पर पंहुच जायेंगे जिसकी बेरोजगारी बढ़ेगी और देश के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न होगी
उपरोक्त समस्याओं को सुनकर चीफ इंजीनियर महोदय ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सही तरह से कार्य करने की चेतावनी दी तथा साथ ही चेयरमैन शांतनु सिंघल को आश्वासन दिया कि विदयुत विभाग के द्वारा उद्योग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जाएगी तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों कि तरफ से उधमियों को भविष्य में कोई परेशानी नहीं आएगी
चीफ इंजीनियर अनिल कुमार जायसवाल ने बताया कि शासन के द्वारा हापुड़ जिले के लिए 36 करोड़ रुपये बजट पास हुआ है जिसमें से 5 करोड़ रुपये का बजट धीरखेडा इंडस्ट्रीयल एरिया के लिए है। धीरखेडा इंडस्ट्रीयल एरिया के पावर हाउस की वर्तमान क्षमता 10 एमवीए है जिसमें 7.50 एमवीए चल रही है और इसे बढ़ाकर 20 एमवीए करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चूका है तथा काफी योजनाओं के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं।बैठक में सतीश बंसल, कपिल अरोरा, संजीव जूनेजा, तन्मय मित्तल,‌वैभव गुप्ता,‌अरविन्द सिंघल आदि उपस्थित रहे।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103







  • Related Posts

    हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

    Read more

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

    हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

    निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

    नाबालिग से रेप ,गया जेल

    नाबालिग से रेप ,गया जेल

    हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

    हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

    एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

    एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
    error: Content is protected !!