हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कांवड़ यात्रा मेला को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार तैयारी कर रहा है. इसी क्रम में दो जनपदों की पुलिस ने सोमवार को कावड़ यात्रा के चलते एक रोडमैप तैयार किया. हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अमरोहा के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे ने पुलिसकर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक की. कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. रूट डायवर्जन को लेकर दोनों जनपदों के अधिकारियों में अहम बैठक हुई. बता दें कि इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा, अमरोहा के अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला, गढ़ क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209


























