हापुड के असौड़ा की मीना त्यागी दिल्ली भाजपा सरकार के केबिनेट मंत्री की ओएसडी नियुक्त












हापुड के असौड़ा की मीना त्यागी दिल्ली भाजपा सरकार के केबिनेट मंत्री की ओएसडी नियुक्त
हापुड़,सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com):हापुड के गांव असौड़ा रियासत परिवार की मीना त्यागी को दिल्ली भाजपा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण तथा उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का विशेष कार्य अधिकारी ओएसडी नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से हापुड़ सहित असौड़ा परिवार में खुशी की लहर है।
मीना त्यागी व्यापारी नेता अजय सुन्दर नारायण सिंह त्यागी (बन्टी त्यागी के छोटे भाई अतुल सुन्दर नारायण सिंह त्यागी (बब्बल त्यागी जी) की धर्मपत्नी हैं। परिवार का सामाजिक कार्यों में लंबे समय से योगदान रहा है। यही वजह है कि मीना त्यागी जी की नियुक्ति को समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका और सकारात्मक छवि की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों, व्यापारी वर्ग और सामाजिक संगठनों ने मीना त्यागी जी के इस दायित्व पर नियुक्त होने पर हर्ष जताया है।
सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। असौड़ा परिवार के लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025







  • Related Posts

    जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव

    🔊 Listen to this जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव दिनांक: 10/12/2025 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

    Read more

    पिलखुवा में बंदरों का आतंक

    🔊 Listen to this पिलखुवा में बंदरों का आतंक हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा में बंदरों के आतंक से लोग बुरी तरह भयभीत हैं और यह बंदर नागरिकों व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव

    जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव

    पिलखुवा में बंदरों का आतंक

    पिलखुवा में बंदरों का आतंक

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस
    error: Content is protected !!