चिकित्सा कार्ड कैम्प का आयोजन
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश एवं मुख्य कोषागारी की सूचना के अनुसार दिनांक 19 फ़रवरी 2024 से 24फरवरी 2024 तक सभा कक्ष, विकास भवन, हापुड में आयोजित कैम्प में दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा कार्ड बनाने और चिकित्सा कार्ड बनाने में आ रही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष , कटार सिंह गुर्जर जिला उपाध्यक्ष, वी पी सिंह आर्य वरिष्ठ सलाहकार, वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स सेवा संस्थान, एन के शर्मा महासचिव पुलिस पैंशनर्स एसोसिएशन ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए सभी पैशनर्स से अनुरोध किया है कि अपने चिकित्सा कार्ड बनाने में आ रही समस्याओ का समाधान कराये और अपने नवीन चिकित्सा कार्ड बनवाये।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























