👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद की रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी कुचेसर चोपला हापुड़ पर निरीक्षक प्रतिमा त्यागी ने दो पक्षों के बीच मध्यस्थता कराकर परिवार के आपसी मतभेद दूर करवाएं. प्राप्त जानकारी के अनुसार शाइस्ता पुत्री हमीमुद्दीन निवासी गांव छपकौली थाना बाबूगढ़ का किन्हीं बातों को लेकर अफसर पुत्र जफिरुद्दीन निवासी अजराड़ा जनपद मेरठ के बीच इन्हीं बातों को लेकर मतभेद हो गए. मामला पुलिस तक पहुंचा तो इंस्पेक्टर प्रतिमा त्यागी ने दोनों पक्षों को साथ काउंसलिंग की और मतभेदों को दूर कर मध्यस्था कराई. दोनों पक्ष अब साथ रहने के लिए राजी हो गए हैं.

























