
मवेशियों को बेहोश कर मांस के धंधेबाज धरे गए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने मांस के धंधेबाजों के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो गोवंश को बेहोश करके मवेशी को काटकर उसका मांस बेचने में लिप्त है। इस सिलसिले में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान एक बाल अपचारी सहित तीन धंधेबाजों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, व खोखा कारतूस, तीन मोबाइल, बाइक, मवेशी काटने में प्रयुक्त औजार, रस्सी तथा उनकी निशानदेही पर दो बेहोश सांड और मवेशी को बेहोश करने में प्रयुक्त इंजेक्शन बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि परतापुर रोड पर एक मकान की आड़ में कुछ लोग बैठे हुए हैं, जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस दल जैसे ही मौके पर पहुंचे तो बदमाश फायर करते हुए भाग खड़े हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी सहित तीन बदमाशों को धर दबोचा। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया पकड़े गए बदमाश मांस के धंधेबाज निकले।
आरोपियों में रिहान निवासी मसूरी, अमन व बाल अपचारी निवासी सद्दीकपुरा पिलखुवा है, जबकि गाजियाबाद का मुजाहिद फरार है।
पूछताछ के दौरान मांस के धंधेबाजों ने पुलिस को बताएं कि वह गोवंश को बेहोश कर उन्हें काटकर बेचने का धंधा करते हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर दो बेहोश सांड बरामद किए जिनका पशु चिकित्सक ने उपचार किया है। पुलिस फरार मुजाहिद की तलाश कर रही है।
कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012































