हापुड़: 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी स्कूटी












हापुड़: 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी स्कूटी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-12 मोहल्ला शिवगढ़ी में विकास कार्य कराया जा रहा है लेकिन यह विकास कार्य लोगों के लिए सिर दर्द बन गया है। एक स्कूटी सवार बुधवार को 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। स्कूटी गड्ढे में फंस गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और किसी तरह स्कूटी सवार को बाहर निकाला जो मामूली रूप से चोटिल हो गया। वहीं स्कूटी को भी बाहर निकालने की कवायद शुरू की। आपको बता दें कि इस तरह के विकास से क्षेत्रवासियों में काफी नाराजगी है जिनका कहना है कि गड्ढे के चारों ओर संकेतक होना चाहिए जिससे इस तरह का हादसा भविष्य में ना हो।
मोहल्ला शिवगढ़ी में विकास कार्य चल रहे हैं। ऐसे में गहरे-गहरे गड्ढे होने की वजह से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रात के समय तो हादसे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। ठेकेदार द्वारा कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है जिसकी वजह से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में बड़ा हादसा भी हो सकता है। विभाग को लापरवाह ठेकेदार के साथ-साथ लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069







  • Related Posts

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) हापुड़ चैप्टर द्वारा शनिवार को सोसाइटी भवन, धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में एक महत्वपूर्ण मंथन बैठक का आयोजन किया गया।…

    Read more

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव श्यामपुर में कुछ ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंशों को एक प्लॉट में बंद कर दिया था जिसके बाद राष्ट्रीय गौ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    छात्रों को वितरित किए काले जूते

    छात्रों को वितरित किए काले जूते

    सड़क हादसे में मृत्यु दिखाकर बीमा के करोड़ों हड़पने की साजिश में फरार कार चालक गिरफ्तार

    सड़क हादसे में मृत्यु दिखाकर बीमा के करोड़ों हड़पने की साजिश में फरार कार चालक गिरफ्तार

    कोठी के बाहर घूम रहे कोबरा को देख उड़े लोगों के होश

    कोठी के बाहर घूम रहे कोबरा को देख उड़े लोगों के होश

    हापुड़ निवासी ने हादसों में कमी लाने के लिए खम्भों पर लगाए रिफ्लेक्टर

    हापुड़ निवासी ने हादसों में कमी लाने के लिए खम्भों पर लगाए रिफ्लेक्टर
    error: Content is protected !!