👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली के अन्तर्गत सोमवार की रात को बुलंदशहर रोड पर आयोजित एक विवाह समारोह में मेरठ का मीट व्यापारी गोली लगने से घायल हो गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
मेरठ का मीट व्यापारी महबूब रात यहां शादी समारोह में शामिल हुआ था। समारोह में मीट व्यापारी को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई जिस कारण वह घायल हो गया। सूचना पर शहर कोतवाल सुबोध सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
90% लोन के साथ घर खरीदना हुआ आसान, अभी संपर्क करें: 9911028188, 7827406652:































