पीवीवीएनएल की एमडी ने किया हापुड़ के बिजली घरों का निरीक्षण










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): एमडी पीवीवीएनएल चैत्रा वी गुरुवार को हापुड़ पहुंची जहां बिजली घरों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण में सब कुछ सामान्य पाया गया। हालांकि आंधी के दौरान गिरे विद्युत पोलों को जल्द ही दुरुस्त करने के निर्देश पीवीवीएनएल एमडी ने अधिकारियों को दिए।


आपको बता दें कि गुरुवार को पीवीवीएनएल की एमडी चैत्रा वी हापुड़ पहुंची। पहले उन्होंने हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित बिजलीघर का निरीक्षण किया जहां साफ-सफाई के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके पश्चात टाउन हॉल स्थित बिजली घर पहुंची एमडी चैत्रा वी ने एक्सएन मनोज कुमार को निर्देश दिए कि टूटे हुए विद्युत पोलों को जल्द ही बदला जाए। इसके पश्चात एमडी चैत्रा वी रवाना हो गई। आपको बता दें कि आईएएस चैत्रा वी 2007 बैच की अधिकारी हैं जिन्होंने शूटिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की है और वह हापुड़ की जिलाधिकारी भी रह चुकी हैं जिन्हें मेरठ मंडल में अपर आयुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन शासन ने उन्हें अब पीवीवीएनएल के एमडी के पद पर तैनात किया है जो शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत उपभोक्ताओं के हित में कार्य कर रही हैं।

BRAINWAVES INTERNATIONAL SCHOOL : SUMMER CAMP (22 MAY TO 31 MAY)








Related Posts

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधान सभा क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक असलम चौधरी समाज वादी पार्टी से एक बार फिर प्रत्याशी हो सकते है।उन्होने लखनऊ में समाजवादी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा
error: Content is protected !!