हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अधिकारियों की लापरवाही की तमाम तस्वीरें है। हाल ही में सामने आई हापुड़ देहात क्षेत्र की एलएन रोड की एक और तस्वीर से अधिकारियों की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एलएन रोड पर जलभराव इस कदर है कि यहां गहरे-गहरे गड्ढे हो चुके हैं जिनमें आने-जाने वाले वाहन अक्सर पलट जाते हैं लेकिन अधिकारियों को इससे क्या परवाह? वह तो मजे से चैन की नींद सो रहे हैं।
हाल ही में इस मार्ग पर एक मयूरी पलट गई जिससे उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गहरे गड्ढे की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। आस-पास मौजूद राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर पहले तो यात्रियों को बाहर निकाला और फिर मयूरी को सीधा कराया। इस दौरान मयूरी भी क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों का सामान भी बिखर गया। इसका जिम्मेदार कौन है?
हालातों को देखकर ऐसा लगता है कि विभाग एक बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है जिस तरह की तस्वीर यहां बनी हुई है उसे देखकर ऐसा लगता है कि यह पानी आज से नहीं बल्कि कई दिनों से भरा हुआ है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोग बेहद परेशान हैं। राहगीरों और स्थानीय लोग हर समय विभाग को कोसते हैं जिन्हें इंतजार है कि कब अधिकारी अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम देंगे।

























