
👁 37 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के रहने वाले 17 साल के मयंक ने सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस अवसर पर बृजघाट के लोगों में हर्ष की लहर है।
17 वर्षीय मयंक उपाध्याय पुत्र सोनू उपाध्याय ने अपनी सुरीली आवाज़ के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। यह ऑडिशन रविवार की सुबह 8:00 बजे से दिल्ली के द्वारका स्थित सेंट्रल अकैडमी इंटरनेशनल में आयोजित किया गया जिसमें देशभर से आए सैकड़ो लोगों ने अपना हुनर दिखाया। मयंक ने भी अपनी मधुर वाणी से सभी का मन मोह लिया। इसके बाद उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर अगले दौर के लिए चुन लिया गया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























