
नाबालिग साले की मौत के जिम्मेदार मौलाना गये जेल
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस ने नाबालिग साले के साथ कुकर्म करने व मारपीट करने के पश्चात उसकी मृत्यु होने की घटना में नामित अभियुक्त (मौलाना) को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी मौलाना नूर मस्जिद उबारपुर का इमाम शहजाद है।पुलिस ने मौलाना को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक के गाजियाबाद निवासी भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसने बताया था कि उनका 13 वर्षीय छोटा भाई हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव में रिश्तेदार के पास रहता था। 9 जुलाई की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई की तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। रिश्तेदारों ने कई घंटे बाद फोन उठाया और बताया कि वह मृतक का शव लेकर उनके घर आ रहा है। आरोपी के साथ 15-20 लोग एंबुलेंस में शव लेकर पहुंचे और जल्दी दफनाने का दबाव बनाया। उन्होंने दावा किया कि किशोर की मौत गिरने से हुई है।
शव को नहलाने के दौरान परिजनों ने मृतक के शरीर पर चोट के निशान और गुप्तांग से खून बहता देखा। पीड़ित के पिता बुजुर्ग और नेत्रहीन होने के कारण स्थिति का फायदा उठाया गया लेकिन बाद में जानकारी मिली कि रिश्तेदार उनके भाई के साथ मारपीट और दुष्कर्म करता था। इसके कारण मौत हुई है। परिजनों ने जिलाधिकारी से मृतक का शव कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम की संस्तुति पर 22 जुलाई को शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर के साथ कुकर्म और यातनाएं देने का खुलासा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651
























