
हापुड़ में सरसों के स्टाक पर मंडी शुल्क की भारी चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अवैध गोदामों में अवैध सरसों के भारी स्टाक होने से मंडी शुल्क को भारी चोरी होने की खबरें है। जनवरी-2026 तक सरसों में भारी तेजी की सम्भावना को देखते हुए राजस्थान में तस्करी कर लाई जा रही सरसों को गोदामों में रातों-रात उतारा जा रहा है। सरसों के स्टाक में बेनामी रकम का इस्तेमाल हो रहा है और स्टाकिस्ट को फाइनेंस करने वाले भी मैदान में है।
सूत्रों के अनुसार हापुड़ क्षेत्र में एक लाख बोरी से अधिक सरसों का स्टाक है। हापुड़ के जरौठी रोड, धीरखेड़ा, गढ़ रोड पर पैट्रोल पम्प के सामने व पक्काबाग तथा नई मंडी में गोदाम सरसों से भरे पेड़ है जिन गोदामों में सरसों भरी पड़ी है वे सभी अवैध रूप से खाधान्न व तिलहन के स्टाक के लिए ही बनाए गए है। ये गोदाम वेअर हाऊस की तर्ज पर बनाए गए है।
फाइनैर्स की आई मौज- सरसों के स्टाक में एक खास बात पता चली है कि बेनामी रकम के कुबैरों ने ही गोदाम बनवाए हैं और सरसों के स्टाकिस्ट को ये ही कुबेर फाइनैंस कर रहे हैं। ये कुबैर दोहरा लाभ उठा रहे हैं, एक तो रकम का बयाज मिल रहा है, दूसरे गोदाम का किराया वसूल रहे है। सरसों के स्टाक का पूरा कारोबार बेनामी रकम के इस्तेमाल की बुनियाद पर टिका है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























