जनपद हापुड़ में सामूहिक विवाह 11दिसम्बर को होंगे










हापुड़,सूवि (ehapurnews.com): जिला अधिकारी अनुज सिंह के निर्देशों के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी हापुड़ ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा जनपद हापुड़ में सामूहिक विवाह के लिये दिनांक 11दिसम्बर.2021 निर्धारित की गयी हैं। जनपद के शहरी क्षेत्र के निवासी इस योजना से लाभान्वित होने के लिये नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद तथा ग्रामीण क्षेत्र के निवासी विकासखण्डों में सामूहिक विवाह के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराते हुये शासन की इस अति महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत कुल धनराशि 51,000/-रुपए प्रति जोड़े पर व्यय की जाती है, जिसमें से 35,000/-रूपये लड़की के बैंक बचत खाते में स्थानान्तरित की जाती है। विवाह सामाग्री 10,000/-रूपये का सामान दिया जाता है तथा 6,000/-रूपये प्रति जोड़ा भोजन, बिजली-पानी, टेंट व्यवस्था पर व्यय किया जाता है।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह में पंजीकरण कराने के लिए कन्या के अभिभावक उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए। विवाह के लिए कन्या की आयु 18 वर्ष एवं वर (लड़के) की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आवेदक की वार्षिक आय सीमा 2 लाख रूपये से कम होनी चाहिए। कन्या का स्वयं के नाम से बैंक खाता होना चाहिए। आवेदक, वर व कन्या का आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण-पत्र (आयु प्रमाण किये जाने हेतु) होना चाहिए। अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के पास जाति प्रमाण-पत्र होना चाहिए। सामूहिक विवाह के लिए विधवा महिला की पुत्री, स्वयं विधवा व तलाकशुदा का पुनर्विवाह, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री, जो स्वयं दिव्यांग हो, को प्राथमिकता दी जायेगी।







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!