
ग्राम बनखंडा में बनाया गया शहीद स्मृति उपवन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): अतुल्य गंगा टॣस्ट एवं निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास लखनऊ उ प्र के तत्वावधान में ग्राम बनखंडा में स्थित अटल सरोवर परिसर में वीर नारियों, अतुल्य गंगा टॣस्ट के सदस्यों, पूव॔ सैनिकों व शहीद के परिजनों ने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर शहीद स्मृति उपवन बनाया तथा रोपित पौधों के संरक्षण का भी दायित्व लिया। पौधारोपण से पूर्व वीर नारियों द्बारा परिसर में श्रद्धांजलि स्वरूप लगाये गये शिलापट्ट का फीता काट कर शुभारम्भ किया गया। शहीद स्मृति उपवन में कुल एक हजार पौधे रोपित किये गए।शहीद स्मृति उपवन निर्माण में 09 डीव ,56 फील्ड रेजिमेंट मेरठ, ई बी एस बाबूगढ़, 38 बटालियन एन सी सी हापुड़, पूव॔ सैनिक, ग्राम प्रधान बनखंडा सुरेश कुमार व अतुल्य गंगा टॣस्ट के सक्रिय सदस्य रोहित जाट की विशेष भूमिका रही।आयोजन में ले जनरल विकास रोहिला – डी जी लेंड व एनवायरनमेंट मुख्य अतिथि व ब्रिगेडियर जितेन्द्र कुमार तोमर वीर चक्र विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर अतुल्य गंगा टॣस्ट के सदस्य मेजर जनरल विनोद भटट्, मेजर जनरल ब्रजेश कुमार, गोपाल सिंह, ले कर्नल लोहुमी , कमांडर आमोद चौधरी, अवधेश त्यागी, कर्नल प्रेम प्रकाश, 38 बटालियन एन सी सी कमांडेंट कर्नल श्रीकांत नटराजन, 56 फील्ड रेजिमेंट के कमांडिंग अफसर कर्नल नवीन शर्मा, जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ले०कर्नल विवेक सिंह, जिला वन अधिकारी अर्शी मलिक, रेंज अधिकारी मुकेश कंडपाल,जी एस होस्पिटल के डायरेक्टर मनोज शिशौदिया, वीर नारी श्रीमती गिरिराजो, श्रीमती मुनकेश देवी, श्रीमती बबीता, श्रीमती ज्योति शर्मा, शहीद परिजन श्री गजेंद्र त्यागी, श्री राजपाल सिंह, सतीश सिंह, बबली कैप्टन महीपाल,व पूव॔ सैनिक वारंट आफिसर मनबीर सिंह, कैप्टन राजेश चौधरी कैप्टन महीपाल, कैप्टन गोपीचंद, सूबेदार मेजर ओम बीर सिंह, सूबेदार समर पाल सूबेदार जगदीश चौहान कैप्टन महेश, हवलदार शाहिद अली, हवलदार आदिल चौधरी, सूबेदार रतनपाल, सूबेदार चंद्र बीर, सूबेदार चमन सिंह, सूबेदार इंद्रपाल, सूबेदार मेजर देवी सिंह, हवलदार आरिफ, सूबेदार किरन पाल, हवलदार अशोक आदि काफी संख्या में पूव॔ सैनिक व ग्राम/क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























