👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी लाश मिली। मामले की जानकारी मिलने पर मोहल्लेवासी इकट्ठा हो गए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है।
मोहल्ला शिवगढ़ी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। बताया जा रहा है कि यह शव फंदे से लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।






















