👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी निवासी रहनुमा पुत्री मशक्कर की शादी एक साल पहले देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी हसीम पुत्र कलुआ के साथ हुई थी जिसकी सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार में शोक की लहर है।
































