हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत दो नाबालिक बालिकाओं की शादी जबरन कराई जा रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों ही सगी बहनें हैं। सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और विवाह रुकवाया।
बाल कल्याण समिति हापुड़ को चाइल्डलाइन लखनऊ से सूचना प्राप्त हुई कि गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत दो किशोरियों की गोद भराई हो चुकी है और उनकी शादी होने वाली है। सूचना मिलने पर अध्यक्ष अभिषेक त्यागी, सदस्य बाबूराम गिरी और संजीव त्यागी द्वारा तत्काल टीम गठित की गई जिसने स्थान पर छापा मार कर दोनों नाबालिकाओं को बरामद कर लिया। थाना एएचटीयू, जिला बाल संरक्षण इकाई और वन स्टॉप सेंटर के सदस्यों द्वारा नाबालिकाओं को बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित कराया गया। टीम में परामर्शदाता रविंद्र कुमार, रविता चौहान,समाजिक कार्यकर्ता रिंकू सिंह, सह आंकड़ा विश्लेषक मुकेश कुमार, कार्यकर्ता नेहा व पुलिस विभाग से उप निरीक्षक रामबल सिंह, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, पवन कुमार, अशोक मीणा व चंद्रलेखा आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ में हुआ अप्सरा साड़ीज का शुभारंभः 9997358158




























