👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरु कर दी है। मारपीट करने के मामले में थाना हापुड़ देहात पुलिस ने धारा 232, 324, 504 तथा 506 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है तथा मलकपुर निवासी अतुल, सौरव और परवेज को गिरफ्तार किया है।






























