हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में छिजारसी टोल के दोनों तरफ दो मंजिला मार्केट बनाई जाएगी। यह मार्केट सवा दो करोड़ में दिल्ली की एक कंपनी को सालाना किराए पर दी है।
आपको बता दें कि दिल्ली की एक कंपनी के प्रोजेक्ट महाप्रबंधक राजेश भारद्वाज ने कहा कि एनएचएआई ने टोल प्लाजा के दोनों तरफ हाईवे से सटी 13 हजार वर्ग मीटर भूमि को सवा दो करोड़ रुपए में दिल्ली की एक कंपनी को 30 साल के लिए सालाना किराए पर दी है। छिजारसी टोल के दोनों तरफ पार्किंग, गोदाम, ठहरने की सुविधा, रेस्टोरेंट, ढाबा, चाय-कॉफी, कन्फेक्शनरी, पान समेत आदि दुकानों का संचालन किया जाएगा। यह निर्माण कार्य करीब डेढ़ साल में पूरा होगा।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483






























