👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रमजान को देखते हुए मुस्लिम धर्म से जुड़े लोग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। शनिवार को चांद दिखने की उम्मीद है। यदि शनिवार को चांद दिखता है तो रविवार से रोजे शुरू हो जाएगा। शनिवार को चांद नहीं दिखा तो सोमवार से रोजे प्रारंभ होंगे जो कि पूरे एक महीने तक चलेंगे।
इफ्तार और सेहरी के चलते बाजार भी सज गए हैं। ग्राहक खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। हापुड़ के पुराना बाजार में मौजूद दुकानों से ग्राहक सामान लेने पहुंच रहे हैं। सामान खरीदने पहुंचे ग्राहक फारुख ने कहा कि रमजान का महीना सबसे पवित्र माना जाता है। इन दौरान रोजा रखने से मुरादें पूरी होती है।






























