हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 21 जून से सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक बाजार खुल सकेंगे। सोमवार से शुक्रवार तक हापुड़ जनपद के बाजार, दुकान तथा सुपर मार्किट सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।
रेस्टोरेंट तथा होटल को करनी होगी विशेष व्यवस्था:
जनपद के रेस्टोरेंट, होटल तथा ईटिंग प्वाइंट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक खुल सकेंगे। इन सभी को गेट पर पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा सैनिटाईजर के साथ कोविड हेल्पडेस्क स्थापित करनी होगी। ऑल्टरनेट कुर्सियों पर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। बीच की कुर्सियों पर Do Not Sit की मार्किंग की जाएगी। मिठाई, स्ट्रीट फूड तथा फास्टफूड की दुकानों पर कोविड नियमों का पालन करते हुए खाने की अनुमति दी गई है।
सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल अभी नहीं खुल सकेंगे। शिक्षण संस्थान शिक्षण कार्य के लिए नहीं खुल सकेंगे। जनपद में घोषित किए गए कंटेनमेंट ज़ोन में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक रहेगी। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें:



ब्रेनवेवस इंटरनेशनल स्कूल ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606:

























