हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सूदखोरों से तंग टिम्बर व्यापारी राजीव कंसल की मौत के कारणों की जांच का दायरा बढ़ता ही जा रहा है और नामजद आरोपियों के साथ-साथ एक वारदाना व्यापारी और मृतक व्यापारी के गोदाम व दुकान का खरीददार अरविंद गोयल भी जांच के घेरे में है।
आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट में नामजद योगेश दलाल, मनीष कंसल, हेमचंद सर्राफ व संजीव कृष्णा ने राजीव कंसल पर दुकान व गोदाम बेचने के लिए दबाव बनाया और प्रॉपर्टी के धंधेबाज योगेश दलाल ने अपने साथियों व एक अन्य अरविंद गोयल से साजिश कर मुफ्त बरामद दामों में जबरन अरविंद गोयल को लिखवा दी।
मृतक के पिता पूरनमल ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उनके बेटे ने आरोपियों से जो कर्ज लिया था, वह ब्याज सहित उससे भी ज्यादा भुगतान कर चुका था फिर भी उसे अधिक वसूली हेतु दबाव बना रहे थे और गोली मारकर जान से मारने की धमकी देते थे।
अरविंद गोयल ने मृतक की दुकान व गोदाम कितने में कितने रुपए में खरीदी, इसके लिए पुलिस मृतक के परिवारजनों तथा अरविंद गोयल के बैंक खातों तथा बैनामों की जांच कर रही है। बताते हैं कि दुकान व गोदाम की कीमत डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा कीमत है जबकि आरोपियों ने साजिश कर उसकी संपत्ति मुफ्त बराबर दामों में ले ली। पुलिस उस वारदाना व्यापारी की भी तलाश में है, जो राजीव कंसल पर 25 लाख रुपए व ब्याज का तगादा कर रहा था।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891






























