हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर स्थित पीपल का पेड़ लोगों की आस्था का केंद्र हैं। लेकिन कुछ लोगों ने यहां पीपल की जड़ों की सुरक्षा में लगी दीवार को गिरा दिया। इनका तर्क है कि वह लोगों की आस्था को देखते हुए यहां पीपल लगाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन जब मामला नगर पालिका परिषद हापुड़ तक पहुंचा तो नगर पालिका की टीम ने काम रुकवा दिया। कुछ शरारती तत्वों ने नगर पालिका से इजाजत लिए बिना ही यहां तोड़फोड़ शुरु करा दी। लेकिन यह बात हजम नहीं हो रही है और कई सवाल खड़े कर रही है:
सवाल : 1- नगर पालिका से क्यों नहीं ली इजाजत?
सबसे पहला और बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि शरारती तत्वों ने पीपल की जड़ की सुरक्षा में बनी दीवार को तोड़ने से पहले नगर पालिका परिषद हापुड़ से परमिशन क्यों नहीं ली? क्या उन्हें नगर पालिका की कार्रवाई का कोई डर नहीं है? ऐसे में कड़ी कार्रवाई की बात की जा रही है।
सवाल: 2- पुराने पीपल की जड़ों को हटाना आसान काम नहीं?
यह बात पूरा शहर जानता है कि पीपल का पेड़ कुछ समय पहले गिर गया था। ऐसे में लोगों की आस्था और श्रद्धा को देखते हुए गिरे हुए पेड़ को काटकर उसकी जड़ों को सुरक्षित रखने के लिए ईंटों द्वारा दीवार का निर्माण कराया गया और जाली लगवाई गई। पीपल के पेड़ की जड़ें जमीन में काफी गहराई तक फैली हुई हैं। ऐसे में किस आधार पर यहां एक नया पेड़ लगाने की सोच रहे थे यह गले नहीं उतरता।
सवाल: 3- कोई पीपल का पौधा नहीं था मौजूद
जब मामला गर्मा गया तो लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और इसका विरोध शुरु हो गया। लेकिन जिस काम को करने के लिए यह सब किया गया वह पीपल के बिना अधूरा था। ऐसे में नया पीपल मौके पर न होना कई सवाल खड़े करता है।
सवाल: 4- दीवार क्यों गिराई?
पीपल की जड़ों की सुरक्षा में लगी पूरी दीवार को गिराने की क्या जरुरत थी? ऐसे में दीवार का कुछ हिस्सा तोड़कर वहां पर पीपल लगाया जा सकता था। लेकिन इस पूरी दीवार को गिराने का उद्देश्य क्या है?
सवाल: 5- जड़ों को निकालना नहीं है आसान:
यदि कोई यह भी कहे कि वह खुदाई कर जड़ें निकाल रहे थे और नया पीपल लगा रहे थे तो आपको बता दें कि पीपल का वह वृक्ष काफी पुराना था जिसकी जड़ें काफी नीचे गहराई तक फैली हुई हैं। ऐसे में जड़ों को निकालने के लिए पूरी सड़क ही खोदनी पड़ती।
सवाल: 6- पहले क्यों नजर नहीं आए?
बता दें कि इस वृक्ष को गिरे हुए समय हो चुका है। लेकिन आज तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली… बताया जा रहा है कि हाल ही में इस पीपल के पीछे की दुकानों का सौदा हुआ है जिसके बाद ही पीपल के नए पेड़ को लगाने की जहमत समझी गई। आखिर यह लोग पहले नजर क्यों नहीं आए?
सवाल: 7- तोड़ने वाले कमेटी में नहीं!
यह भी संज्ञान में आया है जिन्होंने दीवार तोड़ी है और कमेटी में होने का दम भर रहे हैं उनका इस कमेटी से कोई लेना-देना ही नहीं है। फिर कैसे इन्होंने दीवार को गिरा दिया।
होगी सख्त कार्रवाई:
नगर पालिका परिषद हापुड़ का कहना है कि जिसने भी यह कारनामा कर दिखाया है उसके खिलाफ कार्रवाई जल्द ही की जाएगी। वहीं विश्वसीय सूत्रों ने यह भी बताया है कि यदि किसी की मिलीभगत इसमें नजर आई तो उसके खिलाफ भी सख्त कदम उठाया जाएगा।
MOBILE EXCHANGE OFFER
BUY & SELL OLD MOBILE PHONES
MOBILE FUSION :
📲 7409166666 📲 8979766582


























