बिजली विभाग के जेई पर कई आरोप, मेरठ से आई टीम ने की जांच










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता द्वारा उपभोक्ताओं को मृत दिखाकर कनेक्शन पीडी करा कर नए कनेक्शन लगाने तथा बिना एस्टीमेट ट्रांसफार्मर को इधर से उधर करने का मामला सामने आया है जिसके बाद मेरठ से आई टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि एमडी कार्यालय को शिकायत मिली कि आलमपुर में पहले 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा था जो 30 वर्ष पुराना था। इस ट्रांसफार्मर को जेई ने बड़ौदा सिहानी में लगा दिया जबकि बडौदा सिहानी के ट्रांसफार्मर को आलमपुर में लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई ने कई उपभोक्ताओं को मृत दिखाकर कनेक्शन पीडी कराकर नए नाम से कनेक्शन लगवाया। मामले की शिकायत होने पर पीवीवीएनएल के एमडी ने मेरठ से अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच के आदेश दिए। टीम क्षेत्र में पहुंची जहां निरीक्षण कर वापस लौट गई।
जेई पर आरोप है कि गांव नारायणपुर में 50,000 की बकायदारी होते हुए बिना बिल जमा कराएं दूसरा कनेक्शन दे दिया, फगौता में 80,000 का बिल बिना जमा कराएं दूसरा कनेक्शन दे दिया तथा बिजली चोरों के खिलाफ भी कोई खास कार्रवाई नहीं की, डूहरी बिजलीघर की 33 केवी लाइन को जेसीबी द्वारा काटने पर 40,000 रुपए लेकर मामला रफा-दफा करने का आरोप, हिम्मतपुर में निकल रही 11 केवी की लाइन को बिना एस्टीमेट में शिफ्ट कराने का आरोप आदि। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kamyabvya के छात्रों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी: 7060655035








Related Posts

किशोरी को बेचने के आरोप में मां व अधेड़ पर मुकदमा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को बेचने के आरोप में गढ़ पुलिस ने…

Read more

मोदी की सभा में शामिल होने हापुड से गये भाजपाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को मेरठ में आयोजित जनसभा में शामिल होने के हापुड से अनेक भाजपाई बसों से मेरठ गये।ये बसे जनपद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किशोरी को बेचने के आरोप में मां व अधेड़ पर मुकदमा

किशोरी को बेचने के आरोप में मां व अधेड़ पर मुकदमा

मोदी की सभा में शामिल होने हापुड से गये भाजपाई

मोदी की सभा में शामिल होने हापुड से गये भाजपाई

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर
error: Content is protected !!