मंशा देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया गया
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड के श्री माँ मंशा देवी मन्दिर समिति बुलन्दशहर रोड, हापुड़ का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया । इस दौरान मन्दिर प्रांगण को रंग बिरंगी लाईटों , फूल बंगला व गुब्बारों से सजाया गया। आचार्य परूषोत्तम दास एवं उनके सहयोगी आचार्य दुर्गा प्रसाद , आचार्य काशीप्रसाद , आचार्य उपेंद्र द्वारा मूर्तियों का पूजन व मूर्तियों का स्नान एवं श्रृंगार करवाया। इसके पश्चात भोलेनाथ का रुद्र अभिषेक किया गया। संध्या काल माता रानी की चौकी का आयोजन भक्त दयानंद प्रजापति की मंडली द्वारा माता रानी के सुंदर-सुंदर भजनों का गुणगान किया गया। इसको उपरांत माता रानी की आरती कर हलवे का भोग लगा कर श्रद्धालुओं वितरण किया गया ।इस अवसर पर शिवकुमार मित्तल , महेश तोमर , बिजेंदर कंसल , अनुज मित्तल , मनीष अग्रवाल , सुरेश चंद्र गुप्ता , लाल राजकिशोर , अजय गर्ग , सोनू सैनी , कालीचरण सैनी , हनी सैनी , आशु दीक्षित , नितिन सैनी , सुरेंद्र बजाज , सुनील सैनी , यादराम सैनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























