हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में जनपद हापुड़ में किए गए वृक्षारोपण महोत्सव का जिक्र किया जनपद हापुड़ के लोगों के लिए यह गौरव की बात है। इसी के साथ पीएम मोदी ने कहा कि हमें पेड़ लगाने और पानी बचाने के लिए एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बारिश का मौसम वृक्षारोपण और जल संरक्षण के लिए जरूरी है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के 103 वें एपिसोड को संबोधित कर रहे थे जिसमें उन्होंने जनपद हापुड़ में किए गए वृक्षारोपण महोत्सव का जिक्र किया।
गढ़ नगर मंडल के बूथ संख्या – 279 पर गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सदैव नई ऊर्जा का संचार करता है व जनमानस की सेवा में समर्पित रहने के लिए प्रेरित करता है।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878























