Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़ में अवैध रूप से चलाए जा रहे ईट भट्टों के खिलाफ गढ़ एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने कार्रवाई करते हुए दो लाख का जुर्माना लगाया है. नियमों को दरकिनार कर चल रहे ईट भट्टों से प्रदूषण हो रहा था. साथ ही नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी. सूचना मिलने पर विभाग ने कार्रवाई की और भट्टों को सील कर दिया.
बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एसडीएम अरविंद त्रिवेदी पुलिस बल के साथ मनीष ब्रिक फील्ड और दादू ब्रिक फील्ड पर पहुंचे जहां उन्होंने पाया कि नियमों की अनदेखी कर भट्टे चलाए जा रहे हैं. एसडीएम ने जब संचालकों से भट्टा चलाने के बारे में जानकारी की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला जिसके बाद मनीष ब्रिक फील्ड और दादू ब्रिक फील्ड पर 25-25 हजार प्रतिदिन के हिसाब से 4 दिन के कुल दो लाख का जुर्माना लगाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में नियमों की अनदेखी कर अभी और ईट के भट्टे चल रहे हैं जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.





























