👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): विश्व पर्यावरण दिवस पर कुछ मुस्लिम नौजवानों ने गांव टयाला के मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया और एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने वाले मुस्लिम नौजवान राहत चौधरी व कादिर चौधरी अपने साथियों के साथ गांव टयाला के धार्मिक स्थलों, विद्धालयों, व पार्कों पर पहुंचे और वृक्षारोपण किया। उन्होने नागरिकों से वृक्षारोपण करने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।
























