हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें हाथ में डंडा लिए एक व्यक्ति ई-रिक्शा चालक पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि किराए को लेकर चालक और व्यक्ति में बहस हो गई जिसके बाद यह नजारा किसी ने कैमरे में कैद कर लिया. हापुड़ पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर ई रिक्शा चालक को फटकार रहा है. 13 सेकेंड के इस वीडियो को यदि गौर से देखा जाए तो आसपास कुछ खाकी पहने जवान भी नजर आ रहे हैं. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. मामले में हापुड़ पुलिस ने ट्वीट कर जांच की बात कही है.























