
👁 0 views Views
बस चालक पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गत दिनो गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र मे बस चालक पर फायर करने के मामले मे फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने बस चालक पर फायरिंग करने की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी नाजिम निवासी गांव सिखैडा है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























