
ऑनलाइन जॉब दिलाने का झांसा देकर 4.70 लाख रुपए ठगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठग लगातार लोगों को ठग रहे हैं। ऑनलाइन जॉब के नाम पर लालच देकर साइबर ठगों ने दो परिवारों को जाल में फंसा कर उनसे 4.70 लाख रुपए ठग लिए। कंपनी की वेबसाइट बंद होने और अतिरिक्त धनराशि की मांग करने पर पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ जिन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
हापुड़ के पटेल नगर के रहने वाले मदन भसीन ने बताया कि अप्रैल के महीने में उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आइ। कॉल करने वाली लड़की ने अपना नाम कैली बताया था और ऑनलाइन जॉब ऑफर के बारे में जानकारी दी। आकर्षक सैलरी, बोनस, हॉलिडे पैकेज आदि का लालच दिया। उसके बाद पीड़ित ने विश्वास करके 6,63,910 रुपए ट्रांसफर कर दिए। 28 अप्रैल से 29 अगस्त के बीच कुल 3,80,740 रुपए सैलरी के रूप में आए।
वहीं आरोपियों ने इसी प्रकार श्रीनगर निवासी विधु अग्रवाल के साथ भी ठगी की। विधु को ऑनलाइन जॉब का लालच देकर 16 अगस्त से उनके और उनकी पत्नी कनिका अग्रवाल के बैंक खाते से 2,34,750 रुपए ट्रांसफर कर लिए और उनके खाते में 47,880 रुपए सैलरी के रूप में दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित पक्ष थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























