हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के चमरी रेलवे फाटक के पास रविवार की सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर केशव नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय यादव मौके पर पहुंचे जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय कुलदीप निवासी चंडी के रूप में हुई है।
रविवार की भोर में राहगीर जब रेलवे ट्रैक से गुजर रहे थे तो उनकी नजर रेलवे लाइन के पास पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























