हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पिलखुवा की पबला रोड का रहने वाला था जो रेलवे लाइन को क्रॉस कर रहा था। सोमवार की देर रात रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

आपको बता दें कि पिलखुवा के रेलवे रोड फाटक के पास पबला रोड निवासी एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था। इसी बीच वह गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130




























