हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में रेलवे पार्क के पीछे रेलवे सुरक्षा बल के नीलकंठ महादेव मंदिर में तुलसी का विशेष श्रृंगार किया गया है। भक्तों द्वारा तुलसी के पौधे को एक खास पोशाक पहनाई गई है। दरअसल कार्तिक का महीना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। कार्तिक माह में तुलसी परिक्रमा और दीपदान का विशेष महत्व है। इसलिए श्रद्धालु तुलसी की पूजा करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं और परिक्रमा कर रहे हैं।
कुछ श्रद्धालुओं ने तुलसी के पौधे का विशेष श्रंगार किया है। तुलसी को पोशाक, मुकुट, मोतियों का माला और फूंलों की माला पहनाई है। बताते हैं कि भगवान श्री कृष्ण को कार्तिक का महीना बेहद पसंद है। ऐसे में वह कभी अपने भक्तों को निराश नहीं करते।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105

































