
हापुड़ को बड़ा तोहफा: धौलाना के MGIR इंडस्ट्रियल एरिया का होगा विस्तार, 50 नई फैक्ट्रियां और 3 शॉपिंग सेंटर बनेंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र में औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPSIDA) ने MGIR इंडस्ट्रियल क्षेत्र के विस्तार और यहां 3 नए शॉपिंग सेंटर बनाने की तैयारी पूरी कर ली है।
हापुड़ के मसूरी-गुलावठी मार्ग पर यूपीसीडा लगभग 24 एकड़ जमीन में तीन शॉपिंग सेंटर विकसित करने जा रहा है, जिसकी नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साल 1994 में स्थापित इस औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से कमर्शियल प्लॉट्स की कमी थी, जिसके कारण स्थानीय लोगों, नौकरीपेशा और राहगीरों को खान-पान व जरूरी दुकानों के लिए परेशान होना पड़ता था। इस नई योजना से रोजाना गुजरने वाले 50 हजार से अधिक श्रमिकों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही, लगभग 800 एकड़ में फैले इस MGIR क्षेत्र में 50 नई औद्योगिक इकाइयां और 37 हजार वर्ग मीटर में एक बड़ा वेयरहाउस भी स्थापित किया जाएगा।
यूपीसीडा (मेरठ) के क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) राकेश कुमार के अनुसार, मसूरी-गुलावठी मार्ग पर दुकानों की भारी मांग को देखते हुए इन प्लॉट्स की नीलामी निकाली गई है। इससे स्थानीय युवाओं, ग्रामीणों और किसानों के लिए रोजगार और व्यवसाय के नए दरवाजे खुलेंगे। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से बेहतर कनेक्टिविटी होने के कारण इस इलाके में जमीन की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस नए विस्तार से क्षेत्र में 2,000 से अधिक लोगों को सीधे रोजगार मिलने की उम्मीद है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















