
गढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बुग्गियों को किया जब्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कार्तिक पूर्णिमा मेले में नियमों का पालन करने के लिए पुलिस पूरी तरह कटिबंध है। इसी क्रम में पुलिस ने भैंसा बुग्गी रेस में लिप्त पांच बुग्गियों को पड़कर जब्त किया है। पुलिस की कार्यवाही का क्रम आगे भी जारी रहेगा।
कार्तिक पूर्णिमा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते और अपनी आस्था का परिचय देते हैं लेकिन कुछ शरारती तत्व परंपरा के नाम पर पशुओं पर अत्याचार करते हैं। वह भैंसा बुग्गी रेस में भैंसों को 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कई किलोमीटर दौड़ाते हैं। भैंसों को छड़ो व डंडों से उठसाया जाता है। ऐसे में हादसे भी होते हैं और पशुओं के साथ भी क्रूरता की जाती है जिस पर पूरी तरीके से प्रतिबंध है। पुलिस ने गुरुवार की रात विशेष अभियान चलाकर पांच भैंसा बुग्गियों को जब्त किया और भैंसा बुग्गी रेस भविष्य में न करने की चेतावनी दी। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दिवाली व वेडिंग के लिए “द रेमंड शॉप” से खरीदें “लेने-देने के जोड़े”: 9149331926
































