हापुड, सीमन (ehapurnews.com): करीब एक सप्ताह पूर्व मैनपुरी में एक प्रजापति परिवार को जलाकर मार डालने की घटना से यहां प्रजापति समाज में रोष व्याप्त है।
अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष पन्ना लाल प्रजापति की अगुवाई में समाज के लोग शुक्रवार को यहां जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रशासनिक अफसर को चार सूत्री मांगों का एक ज्ञापन दिया। उनकी प्रमुख मांग है कि मृतकों के आश्रितों को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक मदद जी जाए। इस विभित्स कांड में घायलों का बेहतर इलाज कराया जाए। आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए और पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच हो।
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले मैनपुरी के गांव माधौनगर में राम बहादुर प्रजापति के घर आग लगी दी गई थी जिससे राम बहादुर प्रजापति, सरला देवी व ऋषि की मौत हो गई और अन्य सदस्य अस्पताल में भर्ती है।
































