👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित आनंद विहार कॉलोनी में मुख्य फायर स्टेशन बनाने के लिए एचपीडीए ने विभाग को 78 सौ वर्ग मीटर निशुल्क भूमि सौंपी है। यहां मुख्य फायर स्टेशन आधुनिक बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। धनराशि आवंटित होने के पश्चात यहां निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा वर्तमान में जिले का मुख्य फायर स्टेशन हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर है जहां पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में नए मुख्य फायर स्टेशन के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























