हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व स्तनपान सप्ताह पर जिला स्वास्थ्य समिति हापुड़ ने महिलाओं से आह्वान किया है कि वे स्वस्थ समाज के लिए स्तनपान का संकल्प लें। समिति ने शिशु के लिए स्तनपान के फायदे बताए हैं कि शिशु के लिस स्तनपान सर्वोत्तम पोषक तत्व है। सर्वोच्च मानसिक विकास में सहायक है। संक्रमण से सुरक्षा (दस्त, निमोनिया) देता है। दमा एवं एलर्जी से सुरक्षा मिलती है। शिशु के ठंडा से बचाव होता है तथा प्रौढ़ और वृद्ध होने पर उम्र के साथ होने वाली बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।

कृत्रिम आहार एवं बोतल से दूध पिलाने के खतरे है।-पोषक तत्वों का अभाव होता है। सुपाच्च नहीं है। कुपोषण एवं संक्रमण के खतरे बने रहते है। दस्त, श्वास के एवं अन्य संक्रमण होता है। बौद्धिक विकास में कमी की संभावना बनी रहती है तथा बचपन में मृत्यु की संभावना है।




























